लकीरें
हथेलियों पे कई सारे चक्र
हैं
कही त्रिशूल तो कहीं डमरू
हैं
इनके मतलब मुझे नही पता
कुछ रेखाएँ कलाई को छुती है
डर लगता हैं कहीं छुट ना
जाए
एक बाबा ने कहा था?
इनका ध्यान रखना
कभी-कभी कोयला मल लेता हूं
वो दूर खड़ा पेड़ हँसता हैं
मेंरी छाल,शाखाए व् छाव तुम
लेते हो
मेंरी लकीरों को मैं कोन सा
टिका लगाऊ
तुम्हें कहीं मिले तो
बताना. (अनिमेष)