
चीनी चाय पीते हुए
चाय पीते हुए
में अपने पिता के बारे में सोच रहा हूँ
आप ने कभी
चाय पीते हुए
पिता के बारे में सोचा हैं?
अच्छी बात नहीं
पिताओ के बारे में सोचना
अपनी कलई खुल जाती है
हम कुछ दुसरे हो सकते थे
पर सोच की कठिनाई यह है कि दिखा देता है
कि हम कुछ दूसरे हुए होते
अधिक उन जैसे हुए होते
कितनी दूर जाना होता है पिता से
पिता जैसा होने के लिए!
पिता भी
सवेरे चाय पीते थे
क्या वह भी
पिता के बारे में सोचते थे-
सनिकट या दूर?-------------(“अज्ञेय”)
चाय पीते हुए
में अपने पिता के बारे में सोच रहा हूँ
आप ने कभी
चाय पीते हुए
पिता के बारे में सोचा हैं?
अच्छी बात नहीं
पिताओ के बारे में सोचना
अपनी कलई खुल जाती है
हम कुछ दुसरे हो सकते थे
पर सोच की कठिनाई यह है कि दिखा देता है
कि हम कुछ दूसरे हुए होते
अधिक उन जैसे हुए होते
कितनी दूर जाना होता है पिता से
पिता जैसा होने के लिए!
पिता भी
सवेरे चाय पीते थे
क्या वह भी
पिता के बारे में सोचते थे-
सनिकट या दूर?-------------(“अज्ञेय”)